Tuesday, February 2, 2010

किसने आग लगाई ?

सबो ने देखा इन अमीरों के हस्तियों को
किसी ने न देखा इन गरीबो के बस्तियों को
क्या दर्द नहीं होता इन गरीबो के जान में
इन्हें जलाना, इन्हें तडपाना
ये लिखा नहीं गीता या कुरान में |

अगर न होती ये भेद भाव अपने हिंदुस्तान में
आंख उठाने की हिम्मत न होती किसी इन्सान में
भारत को बर्बाद किया ये नेता बने सैतान ने |

क्या इसी दिन के लिए हमने आज़ादी पाई
सभी आपस में लड़े, लड़े आपस में भाई
किसने आकर भारत जैसे स्वर्ग में आग लगाई
मुझसे क्या पूछते हो, इन अमीर नेताओ से पूछो भाई |

No comments:

Post a Comment