Wednesday, February 3, 2010

गुजरात एक खौफनाक तस्वीर !!!!

फिर एक बार बात चली है गुजरात, मोदी और अमीताभ की तो मुझे याद आ गया ओ भयानक भूकंप | ये कविता मैने उसी टाइम लिखा था, आज भी नहीं भूलता वो television पर दिखाए गए भयानक मंज़र, आज भी रोंगटे खड़े हो जाते है |

एक नयी सुबह थी, भोर थी
हर आँखों में सुबह की तलाश
बिधाता रच रहे थे नयी जिन्दगिया
मौत घूम रहा था आसपास |

ढह गयी मंदिर-मस्जिदे
बन गयी मलबो के समान
राम-रहीम एक साथ मिले
खुस हो रहा धरती आसमां |

खून बह रहा था नदियों के समान
नारा लगा रहा था की हमने आज़ादी पाई है
कल तक तो हम मिल ना सके
पर अब तो भाई-भाई है |

खुश हो रहे थे गांधीजी
प्रकृति के इस खेल से
जल रहे थे जलने वाले
मानवता की इस मेल से |

मौत भी थर्रा गयी अपने ही शोर से
जिंदगी बन गया भिखारी
हे खुदा मुझे मौत दे दो मगर
मौत हँस रहा था जोर से |

धरती पर स्वाधीनता की
नई उमंगे छाई थी पर
यमराज थे बड़ी ब्याकुल
काम बढ़ आई थी |

गांधीजी की जन्मभूमि और
धरती यह गुजरात है
आओ मिलजुल साथ चले
लाशो की बारात है |

No comments:

Post a Comment